अनिल विज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उन्हें तो अपने परिवार का इतिहास भी मालूम नहीं

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हम दो हमारे दो की बात निशाना साधा है।अनिल विज ने ट्वीट के जरिए कहा कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के बारे में कहा है कि यह हम दो हमारे दो की सरकार है।

राहुल गांधी शायद यह नहीं जानते कि हम दो हमारे दो का नारा तो उनकी दादी इंदिरा गांधी ने ही दिया था। हमारा नारा तो सबका साथ सबका विकास है। राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है।

वहीं चीन मामले में राहुल गांधी के बयान पर विज ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन और भारत की सेना के पीछे हटने को सरकार की विफलता बताया है। राहुल गांधी बार बार देश को अपमानित करते हैं। हमारी सेना और सैन्य शक्ति को डिमोरलाइज करते हैं। जो कुछ यह बोलते हैं उससे लगता है कि यह भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि चीन के प्रवक्ता हैं। 

LIVE TV