अथिया शेट्टी और के एल राहुल रचाएँगे शादी ? सुनील शेट्टाी ने किया खुलासा …

करिश्मा सिंह

सुर्खियों में रहने वाले तमाम सेलेब्रीटी जोड़ियों में से एक एसी मशहूर जोड़ी है जिसे फैन्स भी बेहद पसंद करते हैं | बहुत दिनों से एक साथ डेट कर रहें इस जोड़ी के शादी का इंतज़ार फैन्स को भी है | बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर कई दिनों से खबर चल रही है कि दोनों जल्द शादी करने वाले है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल अगले तीन महीने में शादी के बंधन में बंधने वाला है। लेकिन अब अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद फैंस का दिल टूट सकता है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने इन अफवाहों का खंडन किया है । “नहीं, अभी तक कुछ भी योजना नहीं बनाई गई है,” उन्होंने मिर्ची प्लस को बताया।

KL Rahul Athiya Shetty's marriage is not happening right now! Revealed  Bollywood 'Anna' Suniel Shetty - फिलहाल नहीं हो रही केएल राहुल और अथिया  शेट्टी की शादी! बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील ...

राहुल और अथिया अक्सर एक साथ दिखते हैं | अभी के एल राहुल अपने इलाज के लिए जर्मनी रवाना हुए हैं और उनके साथ अथिया भी हैं | राहुल अपनी चोट का इलाज करा रहे हैं। दोनों के एक महीने तक वहां रहने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में राहुल के परिवार वाले अथिया के माता-पिता से मिलने मुंबई आए थे| इस जोड़े ने जाहिर तौर पर एक साथ एक जगह खरीदी है और शादी के बंधन में बंधने के बाद अपने नए घर में चले जाएंगे। लेकिन सुनील शेट्टी ने उनकी शादी की बातों को अफवाह बताया है | इसलिए उनके फैन्स को भी इस बात से धक्का पहुँचा है |

LIVE TV