अजब परंपरा : यहां परिवार में मौत होने पर काट दी जाती हैं उंगली

पूरी दुनिया में कई ऐसी जनजातियां है जिनके बारे में जानना आम लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। इन जनजातियों का रहन-सहन बाकि दुनिया से न सिर्फ अलग है बल्कि चौंकाने वाला है। जनजाति समुदाय के लोगों के बीच कई ऐसी अजीब प्रथाएं है जिन पर आम लोग यकीन तक नहीं करते हैं। आज हम आप लोगों को एक ऐसी ही जनजाति की प्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जनजाति में घर में किसी सदस्य की मौत के बाद शोक जताने के लिए उंगली का हिस्सा काट दिया जाता है।

हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया के दानी जनजाति के बारे में। यहां यदि किसी भी परिवार में किसी की मौत होती है तो शोक जताने के लिए परिवार का सदस्य अपनी उंगली का एक हिस्सा काट देता है। दानी जनजाति की महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वह मृत रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देने और उसका शोक मनाने के लिए अपनी उंगुली का सिरा काटेंगी। यहां कई महिलाओं को परिवार के कई सदस्यों की मौत की वजह से जीवन में कई बार अंगुलियों के हिस्सों को काटना पड़ता है।

उंगली काटने की इस अजीब परंपरा जनजाति के महिला औऱ पुरुष दोनों के लिए ही हैं। हालांकि आमतौर पर इश परंपरा को महिलाएं ही निभाती हैं। पुरुष अपनी उंगली नहीं काटते हैं। इंडोनेशिया में पाई जाने वाली इस जनजाति में मान्यता है कि परिवार के मुखिया के मरने के बाद यदि परिवार की सभी महिला सदस्यों की उंगली काट दी जाए तो इससे जो पीड़ा और दर्द होता है उससे मरे हुए व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है। यही कारण है कि यदि परिवार के मुखिया की मृत्यु होती है तो परिवार की सभी महिलाओं की उंगलियां काट दी जाती हैं। इस प्रक्रिया में महिलाओं की उंगली काटने से पहले उसे 30 मिनट तक धागे से बांधकर रखा जाता है। इसके बाद उसे काटा जाता है। वहीं काटी हुई उंगली को आग में जला दिया जाता है।

हालांकि इंडोनेशिया सरकार ने इस परंपरा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद ज्यादातर लोगों को इस परंपरा को छोड़ना पड़ा है। लेकिन कबीले की बुजुर्ग महिलाओं के हाथों में आज भी इस परंपरा के सबूत साफतौर पर देखे जा सकते हैं। अब इंडोनेशिया और दुनिया के बाकी हिस्सों में दानी जानजाति के लोग काफी कम तादाद में बचे हुए हैं।

LIVE TV