अजब-गजब मामला : शराब और गुटखा खा कर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक दुल्हन ने दूल्हे के शराब पीने व गुटखा खाने के कारण शादी से इनकार कर दिया। जिससे बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा।

Beautiful Bridal Mehndi Hands - 720x480 - Download HD Wallpaper -  WallpaperTip

मनियर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रौली गांव निवासी प्रियंका राजभर की शादी खेजूरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव निवासी संदीप राजभर से तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम पांच जून को था और निर्धारित तिथि को बारात मिश्रौली गांव पहुंची। शादी की तैयारी अंतिम चरण में थी कि दुल्हन को महसूस हुआ कि दूल्हा दारू के नशे में है और उसके मुंह में गुटखा भी है। इस कारण प्रियंका ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा।

यूपी में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले कानपुर में भी एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला था। यहां, दूल्हा रहस्यमय तरीके से विवाह स्थल से गायब हो गया था। जिसके बाद दुल्हन ने बारातियों में से एक से शादी कर ली। यह घटना महाराजपुर इलाके में हुई थी।

खबरों के मुताबिक, जयमाला (मालाओं का आदान-प्रदान) की रस्म हो चुकी थी और दोनों परिवार विवाह के मुख्य समारोह की तैयारी कर रहे थे, तभी दूल्हा अचानक गायब हो गया। दोनों परिवारों ने दूल्हे की तलाश शुरू कर दी और घटनाक्रम में आए मोड़ से दुल्हन घबरा गई।

वहीं, कुछ देर तलाश करने के बाद दुल्हन के परिवार के सदस्यों को पता चला कि दूल्हा यूं ही गायब नहीं हुआ, बल्कि जान-बूझकर मौके से भाग गया था। ऐसे में दुल्हन के परिवार को परेशान देखकर, दूल्हे की तरफ के एक मेहमान ने सुझाव दिया कि शादी बारात में आए किसी दूसरे योग्य लड़के के साथ की जानी चाहिए। जिसे बाद एक वहां बारातियों में से एक योग्य लड़के शादी कर दी गई ।

LIVE TV