अगर महामारी में वोट देने वाली जनता नहीं बची तो ऐसी सत्ता का क्या फायदा? : CM ठाकरे

देश में कोरोना महामारी लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। लेकिन बावजूद इसके राजनीति जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ठाकरे ने भाजपा पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महामारी के इस दौर में सत्ता का लालसा के कारण ही देश में अराजकता फैली है जिसका पूरा श्रेय भाजपा को जाता है। सीएम ठीकरे ने कहा कि ऐसे में हमें लोगों की जान बचाने की सोचनी चाहिए ना कि सत्ता की कुर्सी की। जनता की पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि लोग उन्हें इसके लिए कतई माफ नहीं करेंगे।

अपनी एक ऑनलाइन चर्चा में भाजपा को घेरते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर वोट देने वाले लोग कोविड महामारी से नहीं बचे तो सत्ता का क्या फायदा? अपने इस बयान में उन्होंने विपक्षी दल का नाम लिए बगैर की पार्टी पर निशाना साधा। अपने बयान में आगे उन्होंने कहा कि, “मेरा झुकाव कभी भी राजनीति की तरफ नहीं था। मैं अपने पिता की मदद करने के लिए राजनीति में आया था। 100 साल बाद एक महामारी मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे कार्यकाल के दौरान हुई है। मैं कभी भी जिम्मेदारी से नहीं कतराया। मैं अपनी क्षमता के अनुसार जो कर सकता हूं वह कर रहा हूं।” अपनी बात के अंत में उन्होंने कहा कि, “भाजपा अब दिल्ली केंद्रित है। किसी गठबंधन में मतभेदों पर चर्चा करने और उन्हें हल करने के लिए खुलापन होना चाहिए। मेरे नए सहयोगी (राकांपा और कांग्रेस) मेरे साथ सम्मान से पेश आते हैं। एमवीए एक गठबंधन है जिसमें हमारे मतभेद थे, इसलिए हम अब और अधिक खुले हुए हैं।

LIVE TV