अगर दिल की धड़कने होती हैं तेज तो मंडरा रहा हैं आप पर खतरा…

सर्दी के मौसम में लोग अधिकतर बीमार होते हैं। वहीं देखा जाए तो जुखाम , बुखार जैसी बीमारी लगी रहती हैं। लेकिन आपको बतादें की सर्दी के मौसम में दिल का दौरा अधिक पड़ता हैं , जिससे लोगों की मृत्यु भी हो जाती हैं।

 

 

वहीं कहा जाता हैं  मानव का शरीर एक मशीन की तरह कार्य करता हैं और ह्रदय इस मशीन का एक महत्वपूर्ण अंग है। जहां ह्रदय हमारे पूरे शरीर की जैविक क्रियाओं के लिए ऑक्सीजन युक्त रक्त प्रदान करने के साथ-साथ, ऊतकों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है और साथ ही शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड को भी बाहर निकालता है।

गन्ना समिति में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, फर्जी खतौनी को किया गया फीड

लेकिन आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति के दिल की धड़कन 75-80 प्रति मिनट की दर से धड़कता है। जहां आपके दिल की धड़कन सामान्य के मुकाबले अधिक तेजी से धड़क रहा है तो ये किसी खतरे का संकेत है।

जहां कुछ ऐसी चीजें (जैसे- शराब, सिगरेट, कैफीन) हैं जिनके इस्तेमाल से दिल की धड़कल सामान्य से कुछ अधिक हो जाती हैं। वहीं इनके अलावा कुछ दवाइयों के सेवन से भी दिल की धड़कन बढ़ जाती है।

दरअसल डिहाइड्रेशन दिल की धड़कन के बढ़ने की वजह हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खून में पानी की मात्रा भी होती है, इसलिए जब शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है तो शरीर का खून गाढ़ा हो सकता है।

जहां इस स्थिति में आपके दिल को आपकी नसों के माध्यम से इस स्थानांतरित करने के लिए अधिक मेहनत कर करनी पड़ती है। ये आपकी पल्स की दर को भी बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए पानी पिएं।

LIVE TV