अगर घर में लगा है मनी प्लांट, तो ध्यान दें… कही आप भी न कर बैठें ये बड़ी गलती

घर में मनी प्लांट रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी और सुख-समृद्धि होती है। इसीलिए अधिकतर घरों में इस प्लांट को लगाया भी जाता है। मनी प्लांट से घर की शोभा बढ़ती है। लेकिन यह बहुत तेजी से बढ़ता है, इसलिए इसे घर के बाहर भी लगा दिया जाता है।

मनी प्लांट

अगर आप भी घर में धन वृद्धि के लिए मनी प्लांट रखने की सोच रहे हैं या घर में यह प्लांट रखते हैं तो आपको इसकी खास देखभाल करनी भी जरूरी हैं। इसे गलत दिशा या सही देखभाल ना मिलने के कारण इस पौधे का प्रभाव घर में विपरीत भी हो सकता है।

आईए जानते हैं इस पौधे से जुड़े वास्तु नियम:-

  1. कई बार मनी प्लांट सही से नहीं बढ़ पाता है, जिस कारण उसे उखाड़ कर फेंक देते है, जो कि वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। अगर मनी प्लांट सही से नहीं बढ़ रहा है तो इसे उपर से काट लें और इसे जड़ से उखाड़ने से बचें।
  2. इस पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें, इससे पैसों का नुकसान होता है और साथ ही रिश्तों पर भी निगेटिव असर पड़ता है।
  3. इस पौधे के बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए इससे भी काफी नुकसान हो सकता है।
  4. इस पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें, इसमें रोज पानी डालते रहे हैं। क्योंकि सूखा हुआ पौधा घर के लिए सही नहीं होता है।
  5. मनी प्लांट को पूर्व-पश्चिम में न लगाएं, ऐसा माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV