अगर आप भी रहते हैं धन की समस्या से परेशान तो घर में ज़रूर रखें यह चीजें

हिंदू धर्म में सदियों से चली आ रही मान्यताओं का पालन लोग आज भी पूरी निष्ठा से करते हैं। लोगों का विश्वास है कि ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इन मान्यताओं का पालन करते हुए लोग अपने घर में कुछ खास चीजें ज़रूर रखते हैं। आप भी अपने घर की पवित्रता बरकरार रखने और सुख-समृद्धि के लिए इन चीजों को अपने घर में ज़रूर रखें।

भगवान गणपति की मूर्ती :

भगवान श्री गणेश की मूर्ती को अपने घर में ज़रूर स्थापित करना चाहिए। भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार सब संकट और दुख भगवान गणपति की अराधना से दूर हो जाते हैं।

गंगा जल:

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार लोग घर में पूजा के बाद पवित्र गंगा जल का छिड़काव ज़रूर करते हैं, जिससे घर कि शुद्धि हो जाती है। गंगा जल से घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

शंख:

हिंदू धर्म में शंख का एक खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि पूजा घर में शंख रखने और शंख को रोजाना बजाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा इसलिए ,क्योंकि शंख भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है।

घी :

हिंदू धर्म में गौ माता को पूज्यनीय माना जाता है। घर में गाय के दूध से बने घी को रखना शुभ माना जात है। गाय के दूध के घी का उपयोग सेहत से लेकर सौंदर्य उत्पाद के तौर पर भी किया जाता है। गाय के घी से दीपक जलाने और हवन करने से घर का वातावरण हमेशा सकारात्मक बना रहता है।

शहद:

शहद को भी काफ़ी पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार शहद में वास्तु दोष दूर करने की क्षमता होती है। ऐसा माना जाता है कि पूजा-पाठ के दौरान शहद के इस्तेमाल से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

आम के वृक्ष के पत्ते :

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान आम के वृक्ष के पत्तों का खास तौर पर उपयोग किया जाता है। शादी, हवन, घर में पूजा के लिए आम के पत्तों का विशेष महत्त्व है। अपने घर के पास एक आम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए, यह काफी शुभ होता है।

LIVE TV