
नई दिल्ली : गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं और लड़कियां अब अपने वार्डरोब के लिए नए कपड़ों की खरीदारी करना शुरू कर रही हैं। जहां ऐसे में हम आपको दिल्ली के उन बाजारों के बारे में बता रहे हैं जहां आप कम पैसों में अपने वार्डरोब को भर सकती हैं।

देखा जाये तो दिलवालों की दिल्ली के बाजार भी खबू मशहूर हैं। दिल्ली के लोग न सिर्फ शॉपिंग बल्कि घूमने के लिए मार्केट को ही चुनते हैं। शॉपिंग के साथ-साथ चाट-पकौड़े का भी लुत्फ उठाते हैं।
तो आइए जानते हैं दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां शॉपिंग के साथ-साथ खाने का भी स्वाद ले सकते हैं आप –
जनपथ –
बता दें की दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के पास मौजूद जनपथ शॉपिंग के लिए बहुत फेमस है। जहां इस मार्केट में आप न सिर्फ कॉटन के साथ-साथ वेस्टर्न कपड़े व एथनिक कपड़े भी खरीद सकती हैं। लेकिन यहां आपको ढेरों वैरायटी के कपड़े मिल जाएंगे। यहां पर आप आसानी से बार्गेनिंग भी जमकर कर सकती हैं।
सरोजनी नगर –
अगर आप बार्गेंनिंग में विश्वास रखती हैं तो सरोजनी मार्केट आपके लिए बेहतर विकल्प हैं। जहां इस किफायती बाजार में आप ढेरों ऑप्शन ढूंढ सकते हैं। ये मार्केट इतना बड़ा है कि आप एक बार वहां जाकर पूरा नहीं घूम सकते। आपको यहां पर वेस्टर्न के साथ-साथ भारतीय परिधानों की भी भरमार रहती है। लेकिन इंडियन पहनने वालों के लिए ये मार्केट बेहतर विकल्प नहीं हैं।
एम ब्लॉक जीके –
वहीं ग्रेटर कैलाश पार्ट वन की यह मार्केट एलीट क्लास का बाजार कहलाता है। यहां पर बड़े ब्रैंडेड शोरूम के साथ-साथ यहां की स्ट्रीट मार्केट भी लाजवाब है। आपको इस बाजार में हेयरपिंस से लेकर हाई एंड पैशन क्लॉथ तक की सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।
दिल्ली हाट आईएनए –
अगर आप अच्छे कपड़ों के पहनने के शौकीन हैं और साथ ही फूडी हैं तो आपको दिल्ली हाट जरूर जाना चाहिए। दिल्ली हाट का मिट्टी और गांव वाला टच आपके शॉपिंग के अनुभव में चार चांद लगा देगा। कला के शौकीनों से लिए ये बेस्ट जगह हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=IQOvXbz5CP4





