अखिलेश यादव ने बताया कौन है सबसे बड़ा भगवान, अब आपको भी जानने की है जरुरत!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को कानपुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव के समय धार्मिक मुद्दे उछालकर विकास के मुद्दे से ध्यान हटाना चाह रही है।

अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि विकास ही सबसे बड़ा भगवान होना चाहिए। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय धार्मिक मुद्दे उछाल कर विकास के मुद्दे से जनता का ध्यान हटाना चाह रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को ‘दलित’ बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विकास ही असली भगवान होना चाहिए, जो भाजपा नहीं कर पाई है। अब बंदरों को भगाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़े जाने की सलाह दी जा रही है।

महाराष्ट्र सरकार देगी अपने कर्मचारियों को New Year Gift, बढ़ेगी सैलरी

कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में डर और भय का माहौल है, पुलिस फर्जी एन्काउंटर कर रही है। पुलिस वाले खुद को गोली मारकर घायल हो रहे हैं और उसे एन्काउंटर की शक्ल दे रहे हैं।

भोपाल त्रासदी काण्ड से क्या है PM मोदी का रिश्ता, जिससे जा सकती है प्रधानमंत्री की कुर्सी!

उन्होंने कहा कि पहली बार एन्काउंटरों पर इतना हो-हल्ला हो रहा है और मानावाधिकार आयोग सरकार को नोटिस दे रहा है।

LIVE TV