‘अखिलेश यादव की साइकिल पंचर है, चल नहीं पा रही है’

लखनऊ। राहुल गाँधी अपनी ‘किसान यात्रा’ लेकर जौनपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने रोड शो भी किया। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की यात्रा जौनपुर के गुरैनी पहुंची। जहाँ के एक मदरसे में राहुल गाँधी ने लंच किया। इससे पहले राहुल गाँधी ने किसान यात्रा के रोड शो में लोगों को संबोधित किया। राहुल गाँधी ने जौनपुर में किसान यात्रा के संबोधन में सपा पर हमला बोला। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि, अखिलेश यादव की साइकिल पीछे से बंधी है।

अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश यादव की साइकिल पंचर है। राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, अखिलेश की साइकिल चल नहीं पा रही है। राहुल गाँधी ने जौनपुर में किसान यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि, सपा की साइकिल पंचर है।

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले सीएम अखिलेश यादव ने कहा था कि, खाटे उठाने के लिए लोगों ने साइकिल की मदद ली थी। यह बयान मुख्यमंत्री कांग्रेस की खाट सभा में खाटों को लेकर घमासान पर कहा था।

किसान यात्रा में उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि, मोदी ने आपके खाते में 15 लाख नहीं जमा किये। राहुल गाँधी ने सूट का जिक्र करते हुए एक बार फिर कहा कि, लेकिन मोदी 15 लाख का सूट पहनते हैं।

LIVE TV