आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिषअंक ज्योतिष के मुताबिक, ‘‘अंक सभी के विचारों, उनके तौर तरीकों, यहां तक कि आकृति को भी नियंत्रित करता हैं। यही कारण है कि दैनिक आपदाग्रस्तता हो या किसी भी तरह का दैविक विध्वंस, उसके मूल में अंकों की ही भूमिका होती है।’’

अंको का असर हमारे जीवन में अच्छा या बुरा दोनों तरीकों से सामने आता है। ज्योतिष शास्त्र में भी अंक ज्योतिष को बेहद सटीक बताया गया है। अंक ज्योतिष में गणित के नियमों का उपयोग करके भाग्य फल बताया जाता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

25 तारीख को जन्म लेने वालों का भाग्यफल

जो लोग किसी भी माह की 25 तारीख को जन्म लेते हैं वे लोग आमतौर पर यात्रा के दौरान पुस्तक पढऩा पसंद करते हैं। इस अंक का कारक ग्रह वरुण होता है और यह जल का कारक है। जल पर सीधा असर चंद्र का होता है। इसी वजह से चंद्र के कारण ये लोग चंचल स्वभाव के होते हैं। ये लोग विदेश यात्रा करने के इच्छूक होते हैं। इन्हें समाज की पूर्ण जानकारी रखना भी अच्छा लगता है। घर-परिवार में इन लोगों का काफी मान-सम्मान होता है।

इस अंक पर सीधे असर डालने वाला ग्रह चंद्र मन का नियंत्रक भी कहा जाता है। चंद्र से संबंधित अंकों वाले लोग अमावस्या और पूर्णिमा के दिन इससे विशेष रूप से प्रभावित होते हैं। धर्म के मामले में इन्हें पुरानी परंपराएं इन्हें पसंद नहीं होती। इन्हें तंत्र-मंत्र में रूचि रहती है।

 इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें

  • इस अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार शुभ दिन होते हैं।
  • माह की1, 2, 4, 7, 10, 11, 13, 16, 19, 20, 22, 25, 28, 29, 31 तारिखें शुभ फल देने वाली हैं।
  • इनके लिए हरा, पीला, सफेद, क्रीम और हल्के रंग लाभदायक है।
  • इन्हें गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए।
  • इन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।
LIVE TV