आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिषअंक ज्योतिष (संख्या शास्त्र) में गणित के नियम का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के अस्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर नजर डाली जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंक ज्योतिष में नौ ग्रहों सूर्य, चन्द्र, गुरू, यूरेनस, बुध, शुक्र, वरूण, शनि और मंगल की विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है।

इन में से प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक कोई एक अंक निर्धारित किया गया है, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है। ये नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ये प्रभाव बुरा भी हो सकता है और अच्छा भी।

बता दें कि अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र के नाम से भी जाना जाता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 26 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

26  तारीख को जन्में लोगों का भाग्यफल-

इस अंक का कारक ग्रह शनि है। ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश माना जाता है। शनि किसी भी व्यक्ति के द्वारा किए गए अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करता है। इस वजह से शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि के प्रभाव से ही ये लोग भी समान में दृढ़ इच्छा शक्ति वाले जाते हैं। इन लोगों का दूसरों का काफी गहरा असर होता है। जब ये लोग किसी कार्य का उत्तरदायित्व अपने कंधों पर लेते हैं तो उसे पूरा अवश्य करते हैं।

इस अंक के लोगों में मनोबल एवं आध्यात्मिक शक्ति अधिक होती है। इन लोगों का परमात्मा पर विश्वास अधिक होता है।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें-

  • इन लोगों के लिए शनिवार का दिन विशेष होता है। इसके साथ ही सोमवार और रविवार भी इनके लिए फायदेमंद रहते हैं।
  • इन लोगों के लिए किसी भी माह के लिए8, 17 और 26 तारीखें बहुत शुभ रहती हैं।
  • रंगों में इनके लिए गहरा भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी शुभ रहता है।
  • इनके लिए काला नीलम या काला मोती धारण करना शुभ रहता है।
LIVE TV