स्पोर्टिग लिस्बन की नजर ब्राजील के डिफेंडर पर

स्पोर्टिग लिस्बनरियो डी जेनेरियो: पुर्तगाल के फुटबाल क्लब स्पोर्टिग लिस्बन की नजर ब्राजील के बेहतरीन डिफेंडर मेके रोचा ओलिविएरा पर है। ब्राजील के 23 वर्षीय खिलाड़ी के एजेंट ने यह जानकारी दी।

स्पोर्टिग लिस्बन ने नहीं किया खुलासा

फाबियो मेलो ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने क्लब के अधिकारियों से पिछले सप्ताह लिस्बन में मुलाकात की थी। हालांकि, अभी तक कोई ठोस प्रस्ताव नहीं मिला है।

ब्राजीलियाई फुटबाल पोर्टल ‘सांबाफुट’ की रिपोर्ट के अनुसार, मेलो ने कहा कि उनकी क्लब के अधिकारियों के साथ अनौपचारिक मुलाकात हुई थी, लेकिन अब भी कुछ खास तय नहीं हो पाया है।

मेलो ने कहा कि वह अगले क्लब के साथ आगे की बातचीत के लिए सप्ताह लिस्बन लौट सकते हैं। मेके ने ब्राजील सेरी क्लब क्रुजेइरो के साथ करार के बाद अब तक 119 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने क्लब के साथ 2010 में करार किया था।

LIVE TV