
बढ़ता वजन खूबसूरती को तो कम करता ही है साथ ही इससे आप कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकती हैं। जी हां आज बढ़ते वजन के कारण हर दूसरी महिला परेशान रहती हैं और इसे कम करने के लिए बिना किसी एक्सपर्ट के फिटनेस रूटीन अपनाने लगती हैं। हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक्सरसाइज बीमारियों की रोकथाम और बढ़ते वजन को कम करने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अफसोस महिलाएं फिटनेस रूटीन के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिसके चलते एक्सरसाइज के पॉजिटिव रिजल्ट सामने ना आकर नेगेटिव असर दिखने लगते हैं। आइए आज हम आपको ऐसी ही 4 गलतियों के बारे में बताते है जो एक्सरसाइज करते समय महिलाएं रोजाना करती हैं और इन्हें दोहराने से उन्हें बचना चाहिए।
रोजाना 1 ही तरह की एक्सरसाइज करना
महिलाओं को जो एक एक्सरसाइज समझ में आती हैं, वह रोजाना उसी एक्सरसाइज को करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हें कि एक जैसी एक्सरसाइज रोजाना करने से आपकी बॉडी उसकी आदि हो जाती है और फिर कैलोरी बर्न होने में बहुत समय लगता है। जबकि वर्कआउट का शेड्यूल समय-समय पर बदलते रहना चाहिए ताकि पूरी बॉडी की अच्छे से एक्सरसाइज हो सकें। इसके अलावा एक्सरसाइज में बदलाव करने से बॉडी के हर अंग की एक्सरसाइज हो जाती है। ऐसा करते समय एक बार फिटनेस ट्रेनर की हेल्प जरूर लें क्योंकि एक्सरसाइज हर बॉडी के अनुसार अलग होती है।
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज
माना कि आपने तेजी से वजन कम करना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप एक ही दिन में महीनों का पसीना बहा लेगी। हर चीज की अति के हमेशा बुरे परिणाम होते हैं। ज्यादा एक्सरसाइज शरीर को फायदे की जगह सिर्फ नुकसान पहुंचाती है। ये मसल्स में दर्द और चोट का कारण तो बनता ही है साथ एक्सरसाइज के शुरूआत में जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से भविष्य में आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। जी हां जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपके घुटनों को नुकसान हो सकता है जिससे ऑस्टियो ऑर्थराइटिस की सम्भावना बढ़ जाती है.
इन 3 चीजों से घर में ही बनाएं क्रीमी टेस्टी मैंगो आइसक्रीम
आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, ज्यादा थकान होनी लगती है। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपको ज्यादा भूख भी लगेगी। ऐसे में कैलोरी से भरपूर डाइट लेने की संभावनाएं भी बढ़ जाएगी। और एक्सरसाइज से वास्तव में उतनी कैलोरी बर्न नहीं होगीं, जितनी की आप सोचती हैं।