
कैसा रहेगा आपका दिन, क्या करना होगा शुभ, क्या न करें साथ ही जानें क्या कहते हैं आपके तारे। पढ़ें 28 सितंबर 2020 का राशिफल।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल । इस राशि के जातकों को कई जगह से धन लाभ होने की संभावना है। आपको प्रसन्नता रहेगी। कोई भी ज़रूरी कार्य करने से पहले बड़े-बुज़ुर्गों से सलह लें। गणेश जी की आराधना करें।
वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातक कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नती की प्रबल संभावना है । रोजगार में वृद्धि होगी। विष्णु जी की आराधना करें।
मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों का पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। नया व्यवसाय शुरू करने के बारें में विचार बना सकते हैं । शिव जी की आराधना करें।
कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चन्द्रमा। इस राशि के जातक काम को न टालें वरना मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें : आज का सुविचार : चाणक्य नीति: जानें जीवन में सफलता पानें का क्या है सही मार्ग
सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी है सूर्य। इस राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करे हैं उन्हें लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा । वाणी पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों की लंबे समय से चल रही बीमारी दूर हो सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के शिक्षा से जुड़े जातकों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। गाय को रोटी खिलाएं।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातक नया घर लेने के बारे में सोच सकते हैं। दूसरों के बहकावे में न आएं। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। हनुमान जी की आराधना करें।
धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरु। इस राशि के जो जातक मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं उनको उपलब्धी हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों की वाणी में कठोरता आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। काम में व्यस्थ रहेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। विष्णु जी की आराधना करें।
मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरु। इस राशि के जातक कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थय को लेकर सावधानी बरतें।