रायपुर 5 वर्ष में हो जाएगा स्मार्ट
रायपुर। रायपुर शहर को पांच वर्ष में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। स्मार्ट शहर बनाने के लिए लगभग 3900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रायपुर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए गठित बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को यहां नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. रोहित यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास भवन के सभाकक्ष में हुई।
रायपुर शहर को स्मार्ट बनाने का कार्य
बैठक में संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग निरंजनदास, रायपुर कलेक्टर ओ.पी.चौधरी, संचालक छग विद्युत वितरण कंपनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा अंकित आनंद, संयुक्त सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी तथा चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अलेक्स पॉलमेनन, रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.डी.कावरे, पुलिसअधीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला, नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल ने रायपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने वाले कार्य योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
रायपुर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए लगभग तीन हजार नौ सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आगामी पांच वर्ष में शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।शहर के प्रमुख मार्गो, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का सौदर्यीकरण किया जाएगा।