
हिंदी सिनेमा में 90 की शताब्दी में कई ऐसी एक्ट्रेस आईं जिन्होंने ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. कहते हैं राज कपूर ने हिंदी सिनेमा के लिए कई एक्ट्रेस को मौका दिया और कई सफलता की ऊंचाई तक भी गईं. उनमें से ही है उनकी पहली खोज माने जाने वाली अभिनेत्री निम्मी (Nimmi) जो 25 मार्च की शाम को हम सभी को छोड़कर चली गईं. उनका हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया.

वह कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के निधन की खबर से बॉलीवुड गमगीन है. जानिए किस सितारे ने क्या ट्वीट कर अभिनेत्री निम्मी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.
https://twitter.com/chintskap/status/1242873492111896581
अभिनेता ऋषि कपूर ने निम्मी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा- ‘RIP…प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका शुक्रिया। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।’
https://twitter.com/MaheshNBhatt/status/1242870405502660608
ऋषि के अलावा महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। महेश भट्ट ने लिखा- ‘आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।’
https://twitter.com/tabassumgovil/status/1242875611384692736
पुराने जमाने की अदाकारा तबस्सुम ने भी ट्वीट कर निम्मी को अलविदा कहा। तबस्सुम ने ट्वीट किया- ‘अभी पता चला है हमारी प्यारी निम्मी आप इस दुनिया से चले गए हैं। निम्मी आपकी और मेरी पुरानी और सुनहरी यादें हैं।’
https://twitter.com/jaavedjaaferi/status/1242926542092513281
अभिनेता जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर निम्मी को भावभीनी श्रंद्धाजलि दी। जावेद जाफरी ने ट्वीट किया- ‘बेहद सुंदर और प्रतिभावान अभिनेत्री और अच्छी इंसान का निधन हो गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे निम्मी जी।’