मोदी के चौकीदार बनने पर प्रियंका बोलीं- चौकीदार तो अमीरों के होते हैं

नई दिल्ली : मायावती के ट्वीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने जवाब दिया है। जहां प्रियंका ने दो टूक कहा कि हम किसी कन्फ्यूजन में नहीं हैं। वही हम भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं और साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है।

 

प्रियंका गाँधी

 

बता दें की प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए यूपी भेजा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के चौकीदार होते हैं।

Video : चुनाव से पहले बहराइच पुलिस ने निकाला रूट मार्च…

जहां आज देश में किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के दिग्गजों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ जोड़ा है। लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी बोट यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में दुमदुमा घाट को चुना है।

देखा जाये तो यहां पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया और आम लोगों से सीधे संवाद किया है। जहां प्रियंका ने यहां से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। और उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में किसानों को काफी समस्या हुई है, आज देश में बेरोजगार घूम रहे हैं। वही किसानों की मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है।

खबरों के मुताबिक प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों को हजारों-करोड़ रुपये दे दिए. आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी 140 किमी. की यात्रा में जगह-जगह इसी तरह रुकेंगी और आम लोगों से संवाद करेंगी।

लेकिन बोट यात्रा शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने मंदिर में लेटे हनुमान के दर्शन किए है। इसके बाद वह अक्षयवट भी गईं है। मनैया घाट से प्रियंका गांधी की यात्रा शुरु होगी।

दरअसल प्रियंका गांधी की यात्रा को आधार बनाते हुए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज से केवट, मछुआरों और दूसरे आमजन के बीच 3 दिन तक संगम से काशी की गंगा यात्रा पर हैं। जहां एकतरफा मन की बात नहीं, बल्कि जनमानस से असली संवाद होगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है की प्रियंका जी आज प्रयागराज से वाराणसी की गंगा जी में यात्रा कर रही हैं, उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, गंगा तट पर बसे लोगों को पहली बार इतनी बड़ी शख्सियत से मिलने का अवसर मिलेगा, विशेष कर मांझी, केवट मछुआरों को जिनका धीरे धीरे रोजगार छिनता जा रहा है।

प्रियंका गांधी का तीसरा पड़ाव लाक्षागृह का घाट होगा, जिसकी कहानी महाभारत में मिलती है। यहां वो स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। आखिर में वो सीतामढ़ी घाट पहुंचेंगी, जिसे सीता के निर्वाण स्थान की मान्यता है।

LIVE TV