
मुंबई की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने दहिसर चेक नाका के पास से 24 किलोग्राम चरस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग्स राजस्थान से मुंबई लाई जा रही थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 14 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। 4 पकड़े गए आरोपियों में 2 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। ये सभी आरोपी पवई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं, पुलिस अब इस गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि मुंबई में ड्रग्स माफिया के कई गिरोह सक्रिय हैं और लोगों को नशे की लत लगाकर उनका शिकार बना रहे हैं।