मुंबई में बारिश का कहर : चैंबूर और विक्रोली में दीवार ढहने से 14 की मौत, ट्रेन ठप और सड़कों पर जलसैलाब

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार रात से शुरु हुई बारिश रविवार सुबह भी जारी है। बारिश के चलते तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। वहीं बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलसैलाब का नजारा है। वहीं मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवा भी ठप हो गयी है। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।

बारिश के चलते चैंबूर में एक दीवार ढहने से 11 लोगों की जान चली गयी है। वहीं विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। अभी भी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि कुछ लोगों के दबे होने की आशंका भी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

LIVE TV