ममता 27 को लेंगी शपथ, बोलीं- अकेले सबको हराया
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि ममता बनर्जी एक बार फिर राज्य की सत्ता में बैठेंगी। ममता ने नतीजों के बाद जीत का श्रेय जनता को दिया। ममता 27 को शपथ लेंगी।
ममता बनर्जी हुईं भावुक
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें चुनावों के दौरान उन्हें मीडिया कवरेज कम दिया गया। एक प्रेंस काफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि ये मेरी नहीं जनता की जीत है। नतीजों के बाद भावुक हुईं ममता ने कहा कि जनता की खुशी ही हमारी खुशी है।
ममता बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जनता ने विरोधियों को दिया जवाब। हम अकेले लड़े और सबको हराया। पिछले दो साल से हमारे खिलाफ अभियान चलाकर मुझे बुरा बनाने की कोशिश हुई। ये जीत हमारे अच्छे काम का नतीजा है।
बंगाल की भावी सीएम ने कहा कि, एक लक्ष्मण राजनीति में रेखा होनी चाहिए, ताकि एक दूसरे का सम्मान हो।
उन्होंने आगे कहा कि हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। विकास ही हमारा एजेंडा है। हमारे भीतर भी कुछ कमियां हैं, जिसे हम दूर करेंगे। भाजपा के सकारात्मक रुख को हम सपोर्ट करेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सबसे बड़ी यूएसपी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैं। अगर गठबंधन की जरूरत पड़ी तो लालू-नीतीश के साथ जाऊंगी। अगर सीपीएम के साथ कांग्रेस रहेगी तो हम कांग्रेस से नाता नहीं रखेंगे।