फिगर से लेकर ब्लड प्रेशर तक का ख्यांल रखती है बासी रोटी
घर में अक्सर खाना बच जाता है। इस बचे हुए खाने को हर कोई खाने से कतराता है, क्योंकि ये बासी होता है। लोग डरते हैं कि ये हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक होगा। बचे हुए बासी खाने को लोग कूड़ेदान या जानवरों के आगे डाल देते हैं। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता की बासी रोटी हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे खाने से कई परेशानियां ठीक हो जाती हैं। तो आज हम आपको बताते है दूध के साथ बासी रोटी खाने के क्या फायदे होते है।
यह भी पढ़ें: राम जेठमलानी के बेडरूम की गिरी छत, बाल-बाल बची जान
बासी रोटी को रोज सुबह ठंडे दूध में भीगा के खाने से रक्तचाप कंट्रोल में रहेता है और बीपी की समस्या भी कम होती है।
- ब्लड प्रेशर
बासी रोटी खाने से हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। रोज सुबह ठंडे दूध में बासी रोटी खाने से रक्तचाप की समस्या से राहत मिलती है। इसके साथ ही गर्मी में बासी रोटी खाने से शरीर के तापमान का भी संतुलन बना रहता है।
- डायबिटीज
जिन लोगो को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें फीके दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल में रहेगी।
- दुबलेपन से निजात
दुबले-पतले लोगों के लिए बासी रोटी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है जिससे दुबलापन दूर होता है।
- एनर्जी
खान-पान में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण कमजोरी आ जाती है। स्फूर्ति बनाएं रखने के लिए बासी रोटी फेंकने की बजाए इसे नाश्ते में शामिल करें। इससे शरीर को ताकत मिलती है। जिससे पूरा दिन एनर्जी रहती है।
- पाचन तंत्र मजबूत
गेंहू के आटे से बनी रोटी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर भोजन को पचाने में काफी मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट की समस्याएं भी नहीं होती। रोज सुबह दूध के साथ इसका सेवन करने से एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती हैं।