बदमाश ने किया लूट का प्रयास, तो महिला ने काट दिया बदमाश का अंगूठा

REPORT:-समी अहमद/सीतापुर

यूपी के सीतापुर में शौच के लिए गई एक  महिला से  बदमाश ने  दिनदहाड़े  लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसमे बदमाश ने महिला के कान के बाले नोच लिये और उसकी पिटाई की। वही महिला ने दिलेरी दिखाते हुए बदमाश से भीड़ गई और उसके हाथ का अंगूठा दांत से काट कर अलग कर दिया।

बदमाश का अंगूठा काटा

जिससे बदमाश गंभीर रुप से घायल हो गया। महिला के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख घायल बदमाश मौके से भाग गया। पूरे मामले को लेकर महिला ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है।यह पूरा मामला तम्बौर थाना क्षेत्र के बसंतापुर का है।

पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीओ बिसवा समर बहादुर लूट की घटना से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है साइकिल सवार बदमाश ने  महिला से लूट का प्रयास किया था जिसमें वह असफल हुआ।

जिसके बाद महिला ने बदमाश का अंगूठा काट लिया।मामले को लेकर महिला ने तहरीर दी है मुकदमा दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

LIVE TV