
नई दिल्ली। किंग कासानोवा और उनका बेटा स्टेट विजिट पर होते हैं। एक किताब इन सभी तथ्यों को यथार्थ करती है। जिसमें यह दावा किया गया है कि स्पेन के ‘जुआन कार्लोस’ का 5000 लड़कियों के साथ प्रेम संबंध थे। अब इसमें ताज्जुब वाली बात यह है कि इसके प्रेम संबंधों में एक नाम प्रिंसेस डियाना का भी है।
खबरें ऐसी हैं कि जब वो लंदन के पास स्पेन के एक राज्य में घूमने निकले थे, जो कि तकरीबन कुछ ही सालों पहले हुआ था। उसी दौरान उनका यह संबंध गहरा हो गया था। अब इस आशिक जुआन कार्लोस की उम्र 79 वर्ष है। इसीलिए उन्होंने अपने पुराने इश्क को याद कर अपनी दास्तां कह सुनाई।
कार्लोस भी है एक स्मार्ट और डैशिंग किंग
किताब के अनुसार जुआन कार्लोस एक विलासिता पूर्ण जीवन जीने वाले इंसान रहे हैं। यही वजह रही कि उनके कई हजार महिलाओं के साथ अनैतिक संबंध रहे। यही नहीं उनका ये कारवां यूं ही तब भी जारी रहा जब उनकी शादी फिलिप की मां महारानी सोफिया के साथ हो गई।