पंजाब से मिली हार के बाद रोहित शर्मा को लगा दूसरा झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना

मोहाली। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सीजन शर्मा की टीम की यह पहला अपराध था, जिसके कारण उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

केएल राहुल के नाबाद 71 रनों की बदौलत पंजाब ने इस मैच में मुंबई की टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। मुंबई इंडियंस फिलहाल, तीन में से केवल एक मैच जीतकर अंकतालिका में छठें स्थान पर काबिज है।

विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए प्रयासरत ओपनर लोकेश राहुल की नाबाद 71 की शानदार पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को मोहाली में खेले गए मैच में आठ विकेट से मात दी।

मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए, जबकि पंजाब ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। राहुल ने 57 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 71 रन की मैच विजयी पारी खेली। पंजाब की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि मुंबई की इतने ही मैचों में यह दूसरी हार है।

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक ज्यादा ख़ास नहीं रहा है। मुंबई के फ़िलहाल 2 अंक है। रोहित शर्मा का बल्ला भी ज्यादा अच्छा खेल दिखाने में नाकाम ही रहा है।

शाह ने राहुल पर कसा तंज, बोले- हिंदुओं को आतंकवादी बताकर किया बदनाम, मांगे माफी

मुंबई इंडियन्स की टीम अपना अगला मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। आज के मुकाबले के बाद मुंबई को लंबा आराम मिला है।

LIVE TV