दहेज प्रताड़ना से तंक आकर साबरमती में कूदी थी आयशा, पति को इस तरह किया गया गिरफ्तार

अहमदाबाद के साबरमती नदी में 3 दिन पहले कूदकर खुदकुशी करने वाली 23 वर्षीय आयशा के पति को राजस्थान के पाली से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आयशा ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया। इस मैसेज में आयशा के दर्द को सुना जा सकता है।
आपको बता दें कि आयशा का पति आरिफ राजस्थान के जालौर का रहने वाला है। शनिवार को आयशा ने वीडियो मैसेज वायरल हुआ। इसके बाद गुजरात पुलिस जालौर में आरिफ के घर पहुंची।

परिजनों ने बताया कि आरिफ एक शादी में गया है। इसके बाद मोबाईल लोकेशन के आदार पर सोमवार रात आरोपी को पाली से गिरफ्तार किया गया। आयशा अहमदाबाद के रिलीफ रोड स्थित एसवी कॉमर्स कॉलेज में इकोनॉमिक्स से एमए कर रही है। इसी के साथ वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसकी शादी आरिफ से 6 जुलाई 2018 को हुई थी। आयशा 10 मार्च 2020 से मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि आरिफ उसे प्रताड़ित करता था।

आयशा के पिता कहती हैं कि उनकी बेटी हंसमुख थी। लेकिन निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी जिंदगी नर्क हो गयी थी। ससुराल वालों ने उसे एक बार 3 दिन तक खाना नहीं दिया था। वह हमें फोन कर इस बारे में बता न दे इसलिए उसका फोन भी छीन लिया गया था। जिसके बाद आयशा ने पड़ोसी के फोन से कॉल कर इस बारे में जानकारी दी थी।

आयशा के पिता लियाकत ने बताया वह इसके बाद उसे मायके ले आए। इसके बाद आयशा के पति, आरिफ, उसके सास-ससुर और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया गया था। आयशा इस मामले में ही केस वापस लेने की मांग कर रही थी। हालांकि मैं अपनी बेटी के हत्यारों को माफ करने वाला नहीं हूं।

LIVE TV