चीन में भूस्खलन से 7 की मौत
सुइचांग। चीन में भूस्खलन के चलते सात लोगों की मौत हो गयी। यह मामला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत का है।
चीन में भूस्खलन
प्रांतीय सूचना कार्यालय ने बताया कि बचावकर्मियों ने शुक्रवार को मलबे से चार शवों को बाहर निकाला, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। बचावकर्मियों ने शुक्रवार दोपहर तक 15 लोगों को बचा लिया, जबकि 20 अन्य लापता हैं।
तूफान ‘मेगी’ की वजह से हुई भारी बारिश के बाद पहाड़ों से लगभग 350,000 घन मीटर मलबा नीचे ढह गया था जिसमें बुधवार को सुकान गांव के 20 घर दब गए थे। इसके आस-पास रहने वाले 1,460 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।