घर में झाड़ू-पोंछा करते समय रखें ये सावधानी, पूरी होगी मन की सभी मुराद

झाड़ू-पोंछा करने से घर साफ और स्वच्छ रहता है। साथ ही, इनसे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को भी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना गया है।

झाड़ू से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर किया जाता है। जिन घरों के कोने-कोने में भी सफाई रहती है, वहां का वातावरण सकारात्मक रहता है। घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

वास्तु शास्त्र

आज हम आपको बताते हैं कि झाड़ू और पोंछा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। झाड़ू कहां और कैसे रखें झाड़ू से घर में प्रवेश करने वाली बुरी अथवा नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

  1. खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।
  2. रात को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए इससे हानि होती है।
  3. यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।
  4. घर में झाड़ू और पोछा बड़ी आम बात है पर क्या आप जानते है झाड़ू और पौछा वास्तु दोष दूर करने में बहुत कारगर साबित होता है यदि उसका सही ढंग से उपयोग किया जाए वास्तु दोष दूर होता है ।
  5. किसी भी प्रकार की गंदगी और धूल-मिट्टी वास्तु दोषों को बढ़ाती हैं।
  6. घर में झाडू लक्ष्मी जी का सूचक है क्योंकि यह दरिद्रता को घर से बाहर निकालता है। इससे घर में सुख- समृद्धि व धन-दौलत आती है।
  7. नए घर में प्रवेश करने से पूर्व नया झाडू घर में लाना शुभ होता है और पुराना झाड़ू ले जाना अशुभ होता है।
  8. झाडू के ऊपर पांव नहीं रखना चाहिए इससे लक्ष्मी का निरादर होता है। घर का कोई छोटा बच्चा अचानक घर में झाडू लगाने लगे तो उसे घर में किसी अनचाहे मेहमान के आने का संकेत समझें।
  9. सूर्यास्त के उपरांत घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह व्यक्ति के दुर्भाग्य को निमंत्रण देता है। नाश्ता करने से पूर्व झाड़ू अवश्य लगाएं।
  10. उलटा झाडू रखना अपशकुन माना जाता है। झाड़ू को हमेशा लेटाकर रखना चाहिए। झाड़ू को खड़ा करके रखने पर कलह होता है।
LIVE TV