सुसाइड करने गया था, औरत की लाश के बगल बैठा मिला

कार में महिलानई दिल्ली। दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में मंगलवार देर रात कार में महिला का शव मिला। महिला के सिर में गोली मारी गयी थी। लाश के बगल में 28 साल का लड़का बैठा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

कार में महिला की लाश पर उठे सवाल

पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को छह साल से जानते थे। महिला की पहचान 40 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है, जबकि लड़के का नाम अभी सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि उनके पास एक लड़के के सुसाइड की सूचना आई थी। मौके पर पहुंचने पर वह लड़का जिंदा मिला लेकिन उसके बगल में महिला की लाश थी।

कार में महिला का शव संदिग्ध हालात में था। पुलिस को कार से ही एक जिंदा कारतूस और पिस्टल भी मिली। पुलिस के मुताबिक अं‍जलि रोहिणी नगर इलाके में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसका भतीजा सुसाइड करने वाला है। उस शख्स के मुताबिक भतीजा मौरिस नगर इलाके में था।

पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक कार में खून से लथपथ महिला मिली। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है।

कार में बैठे 28 साल के शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए शख्स का नाम नवीन है। वह दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके का रहने वाला है।

नवीन ने पुलिस को बताया कि उसने अंजलि को मंगलवार शाम बात करने के लिए बुलाया था। अंजलि शादीशुदा महिला है और उसके 2 बच्चे हैं। नवीन की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। अंजलि ने नवीन को पाँच लाख रुपये भी दे रखे हैं।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अगर नवीन सुसाइड करने गया तो वहां अंजलि कैसे पहुंची। अंजलि की मौत कैसे हुई। इस बारे में नवीन से पूछताछ जारी है।