मलयालम एंकर दुर्गा मेनन का 35 साल की उम्र में निधन, जानिए क्या थी वजह

मुंबई.टीवी की पॉपुलर मलयालम एंकर दुर्गा मेनन का शुक्रवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 35 साल की उम्र में दुर्गा ने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से ल्यूपस (Lupus) नामक बीमारी से जूझ रही थीं। इस बीमारी में शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है।

Malayalam Tv Anchor Durga Menon

दुर्गा पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर थीं। बीते शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। दुर्गा का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृहनगर में होगा। बता दें कि दुर्गा के पति विनोद एक बिजनेसमैन हैं। दोनों का एक बेटा गोवरिनाथ है।

जानिए क्यों उडी हैं आलिया की नींद, रणबीर कपूर या है कोई और वजह

दुर्गा को लाइफस्टाइल टॉक शो लव और लॉस्ट से बेहद पॉपुलरिटी मिली। इस शो में दुर्गा प्यार और रिश्तों पर बात करती थीं। इसके बाद उन्होंने कई टॉक शो होस्ट किए। दुर्गा के साथ काम करने वाले प्रतीश नंदन ने बताया कि उनका इस तरह दुनिया छोड़ना हम सबके लिए शॉकिंग है। शो में जिस तरह उनका एनर्जी और पैशन रहता था वो हम सबके लिए सीखने वाला होता था।

LIVE TV