उत्तर प्रदेश : सड़क परिवहन बना रहा 210 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग बनाने की योजना

उत्तर प्रदेश धीरे धीरे विकास की राह पर बढ़ रहा है। प्रदेश में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 210 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग बनाने की तैयारी कर रहे है। क्योकि भगवान राम वनवास के समय सीता और लक्ष्मण के साथ इसी रास्ते से गए थे। इसी के आधार पर राम वन गमन पथ परियोजना बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है।

यह मार्ग लगभग 210 किलोमीटर का होगा। यह राम वन गमन मार्ग उत्तर प्रदेश में अयोध्या को फैजाबाद के रास्ते चित्रकूट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जेठवारा, श्रृंगवेरपुर, मंझनपुर और राजापुर से जोड़ेगा। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-28, राष्ट्रीय राजमार्ग-96 और राष्ट्रीय राजमार्ग 731 से होकर जाएगा।

और इसमें श्रृंगवेरपुर में गंगा नदी पर पुल के साथ नया मार्ग बनेगा। मंत्रालय के अनुसार यह मार्ग लगभग 38 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल अपने राज्य में राम वन गमन पथ के विकास के लिए मदद और दिशा-निर्देशन मांग चुके हैं।

गडकरी ने कहा विस्तृत परियोजना के लिए रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। परियोजना के तहत 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश की 4,080 किलोमीटर के लिए होगा। इसमें 121 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग विस्तार और राज्य का प्रसिद्ध शारदा शक्तिपीठ के लिए होगा।

LIVE TV