
प्रकृति का नियम है कि बाल और नाखून निरंतर बढ़ते रहते हैं। अगर इन्हें सही समय पर कटवाएं तो यह आपकी सुंदरता को बढ़ा देते हैं. और आप सभ्य नजर आते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को उचित समय पर नाखून और बाल कटवाते रहना चाहिए। लेकिन महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि नाखून और बाल कटवाने के लिए हर दिन शुभ नहीं होता है। कुछ दिन ऐसे हैं जब नाखून और बाल कटवाने से आयु और धन दोनों का होता है नुकसान।

• सोमवार के दिन बाल कटवाना शुभ नहीं होता है। इस दिन बाल कटवाने से मानसिक कमजोरी आती है और संतान के लिए नुकसानदायक होता है।
• मंगलवार के दिन बाल कटवाना अपनी उम्र के लिए नुकसानदायक होता है। इसे असामयिक मृत्यु का कारक माना जाता है।
• बुधवार का दिन नाखून और बाल कटवाने के लिए शुभ होता है। इसे धन धान्य बढ़ता है और खुशहाली बनी रहती है।
• गुरुवार के दिन बाल कटवाने से धन लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।
• शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है जो सौन्दर्य का प्रतीक है। इसलिए इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ और यश प्राप्त होता है।
• शनिवार के दिन बाल कटवाना अशुभ होता है यह मृत्यु का कारण माना जाता है।