आज का सुविचार: इन तीन आदतों को त्याग दिया तो आज ही जीवन हो जाएगा सुखी
जीवन में कोई भी चीज़ बिना बलिदान दिए नहीं हासिल होती है। उसी तरह सुख पाने के लिए भी बलिदान देना पड़ता है। सुख पाने के लिए व्यक्ति को चाहिए कि वो अपने कर्मों को सुधारे और कुछ दुखों को सहे।

सदियों पहले बताई गई आचार्य चाणक्य की बातें आज के समय में भी लागू होती हैं। उनके विचार आज के समय में भी सटीक बैठते हैं। उनके विचारों को यदि कोई अपना ले तो आज के समय में उससे सफल व्यक्ति कोई है होगा। जानिए आचार्य चाणक्य ड्वेयर बताई गई उन 3 आदतों के बारे में जिन्हें सुख हासिल करने के लिए छोड़ना जरूरी है।
- आलस को त्याग दें
अगर आप वाकई अपने जीवन में सुख की कामना करते हैं, तो सबसे पहले आलस को त्याग दीजिए। आलसी व्यक्ति न तो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है और न ही आर्थिक रूप से संपन्न हो सकता है।
- मेहनत करने से पीछे न हटें
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो मेहनत कीजिए और अपनी तकदीर खुद लिखिए। वक्त को और तकदीर को कोसना व्यर्थ है। बिना परिश्रम के सफलता असंभव है।
- नशे की लत छोड़ दें
नशे की लत व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों तरह से नष्ट कर देती है। नशे की लत वाला इंसान कभी मेहनती नहीं हो सकता है। इसलिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहिए तो इस लत का त्याग कर दें।