आज का राशिफल(03 फरवरी 2021) : जानिए कैसा रहने वाला आपका आज का दिन, जरुर रखें इन बातों का ख्याल
मेष राशि- किसी बात को लेकर घबराहट हो सकती है। सोंच-संभलकर बोलें। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।
वृषभ राशि- आज आपका दिन थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव खड़ा होगा। अथवा उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखे। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी।
कर्क राशि- शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी के बहकावे में न आएं। गलत संगत से अपना बचाव करें। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा।
सिंह राशि- आज आपका दिन थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव खड़ा होगा। अथवा उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखे। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।
कन्या राशि- स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे। बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा। स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी। दुर्घटना से बचने की सलाह है।
तुला राशि- नए कार्य की शुरुआत करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से भी स्वस्थता अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशि- आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।
धनु राशि- घर से बाहर मिकलने से पहले बड़ों का आशिर्वाद लें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरकोध निर्मित होंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह मध्यम दिन है। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा।
कुंभ राशि- आज आपके धन की आय कम और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर रखें।
मकर राशि- परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्? हाथ में लेंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे।
मीन राशि- व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा। किसी के बेहकावे में न आए। दोस्तों के साथ से आपको कोई उपलब्धी मिल सकती है। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।