आज का इतिहास : हिटलर भी हुआ करता था इस जादूगर का दिवाना
मेजर ध्यानचंद सिंह भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी एवं कप्तान थे। उन्हें भारत एवं विश्व हॉकी के क्षेत्र में सबसे बेहतरीन खिलाडियों में शुमार किया जाता है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलोम्पिक, 1932 का लॉस एंजेल्स ओलोम्पिक एवं 1936 का बर्लिन ओलम्पिक शामिल है। उनकी जन्म तिथि को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के तौर पर मनाया जाता है।
इतना ही नहीं इस महान खिलाड़ी के दिवानों में हिटलर का नाम भी शामिल है। एक समय ऐसा भी था जब लोग हिटलर की बात को बिना किसी शिकायत के मान लिया करते थे। लेकिन हिटलर के दिए एक प्रस्ताव को ध्यानचंद ने उसके मुंह पर ही ठुकरा दिया था। दरअसल हिटलर चाहता था कि ध्यानचंद भारत छोड़ जर्मनी की ओर से खेलें।
आज का इतिहास
1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1999 – बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2000 – न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 – पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
2002 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
2003 – कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया। इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
2004 – एथेंस ओलम्पिक का समापन।
2008- तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
2008- झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
1949 – के. राधाकृष्णन – भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक।
1980 – माधव श्रीहरि अणे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1905 – मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।
29 अगस्त को हुए निधन
2007 – बनारसी दास गुप्ता – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1952 – सिस्टर यूप्रासिआ – भारतीय ईसाई महिला संत।
29 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)