रियो डी जनेरियो| ब्राजील में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में अब तक हुई स्पर्धाओं में अमेरिका को कुल 105 पदक प्राप्त हुए हैं और वह शुरुआत से लेकर अब तक शीर्ष पर बरकरार है।
अमेरिका को कुल 105 पदक
पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 10 देशों की सूची में ब्रिटेन 60 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। जहां एक ओर अमेरिका के पास 38 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक हैं। वहीं, ब्रिटेन के पास 24 स्वर्ण, 22 रजत और 14 कांस्य पदक हैं।
इसके अलावा इस पदक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज चीन के पास 65 (22 स्वर्ण, 18 रजत और 25 कांस्य), चौथे स्थान पर शामिल जर्मनी के पास 35 (14 स्वर्ण, 8 रजत और 13 कांस्य) और पांचवे स्थान पर काबिज रूस के पास 48 (13 स्वर्ण, 16 रजत और 19 कांस्य) पदक हैं।
तालिका में अन्य पांच देशों में जापान 41 (12 स्वर्ण, 8 रजत और 21 कांस्य) पदकों के साथ छठे, फ्रांस 37 (9 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य) पदकों के साथ सातवें, आस्ट्रेलिया 29 पदकों (8 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य)) के साथ आठवें स्थान पर, इटली 25 पदकों (8 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य) के साथ नौवें और नीदरलैंड्स 18 पदकों (8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर है।