सर्दियों में सेहत का खूब ख्याल रखता है यह पराठा

सुबह नाश्ते में अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन हैं तो इस बार आलू या गोभी नहीं गुड़ का पराठा ट्राई करें। ये पराठा ना सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि सेहत का भी खाजाना है।मीठा पसंद करने वालों को गुड़ का पराठा बहुत अच्छा लगता है।खास बात तो यह है कि गुड़ का पराठा बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है गुड़ का पराठा।

गुड़ का पराठा

गुड़ का पराठा

सामग्री

आटा 500 ग्राम

पानी जरूरत के अनुसार

एक कप गुड़, कद्दूकस कर लें

2 छोटे चम्मच सफेंद तिल

2 बड़े चम्मच काजू (बरीक पीसा हुआ)

2 बड़े चम्मच बादाम (बरीक पीसा हुआ)

2 बड़े चम्मच पिस्ता (बरीक पीसा हुआ)

2 बड़े चम्मच किशमिश, बारीक काट लें

घी जरूरत के अनुसार

 विधि

– गुड़ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को गूंद कर अलग रख दें।

– भरावन बनाने के लिए एक कटोरे में गुड़, तिल, काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिलाए।

– आटे से 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें।

– एक लोई लेकर हल्का मोटा बेल लें। इसके बीच में 2 बड़ा चम्मच भरावन रखकर अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथों से बेल लें। बेलने के लिए थोड़ा आटा यानी पलथन लगा लें।

– मीडियम आंच पर तवा रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें बेला हुआ पराठा रखकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।

– इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठा बना लें।

– तैयार पराठों को गर्मागर्म सर्व करें।

LIVE TV