एक पेन आपकी जिंदगी देगा बदल, रखेगा हमेशा सकारात्मक

प्रत्येक व्यक्ति में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है। जो हमारे आस-पास रहने वाली और हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती है। वस्तु को प्रयोग करने से उस व्यक्ति की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा उस वस्तु में चली जाती है।

पेन

ऐसे में जब हम किसी से उसकी कोई चीज उपयोग के लिए मांगते हैं तो उसकी नेगेटिव एनर्जी भी हमारे पास उस वस्तु के साथ चली आती है। इसलिए वास्तु के मुताबिक किसी से उसकी ये छः वास्तु न लें।

  1. हाथों में पहनी जाने वाली घड़ी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है। दूसरों की घडी पहनने पर मनुष्य के कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इससे बचें।
  2. कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों का पेन उधार ले लेते है, लेकिन काम खत्म होने के बाद उसे लौटाना भूल जाते है। ये बात हमारे लिए आर्थिक परेशानी और अपमान का कारण बन सकती है। इसलिए भूलकर भी किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखे।
  3. किसी भी अन्य व्यक्ति के रुमाल का उपयोग करना उन दो लोगों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है। साथ ही दूसरे का रुमाल लेने वाले को लगातार पैसों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
  4. दूसरों के बेड या पलंग पर सोने को भी वास्तु दोष माना जाता है। इस प्रकार करने से उस पलंग पर सोने वाले लोगों के मध्य लड़ाई-झगड़ा होता रहता है अौर अन्य व्यक्ति को धन संबंधित परेशानी होती है।
  5. दूसरों के कपड़े मांगना या प्रयोग करना भी आपके लिए कई तरह की परेशानियों और दुखों का कारण बन सकता है। इसलिए दूसरों के कपड़े मांगने या पहनने से बचें।
  6. जो व्यक्ति दूसरों के धन पर नजर रखता हो या उधार लेकर वापिस नहीं करता उसके लिए ऐसी आदत आर्थिक परेशानी और दुर्भाग्य का कारण बनता है।

LIVE TV