संजय गांधी अस्पताल के जीएम छेड़खानी और मारपीट के आरोप में घिरे…

 REPORT – LOKESH TRIPATHI

अमेठी। गांधी परिवार की कर्मस्थली अमेठी में गांधी परिवार के संजय गांधी अस्पताल के जीएम छेड़खानी व मारपीट के आरोपों से घिर गए हैं। अस्पताल की ही एक दलित महिला सफाई कर्मी सहित 9 लोगों के आरोपों को संज्ञान में लेते हुए फिलहाल पुलिस ने जीएम समेत सात नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी एसटी और छेड़खानी समेत  11 गंभीर  धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संजय गांधी अस्पताल

दरअसल यूपी के अमेठी जिले में संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से संजय गांधी अस्पताल संचालित किया जा रहा है। ट्रस्ट की अध्यक्ष स्वयं सोनिया गांधी हैं, जबकि राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा व गांधी परिवार के करीबी कैप्टन सतीश शर्मा, मोतीलाल वोरा इसके ट्रस्टी हैं।

मुंशीगंज में स्थापित इस अस्पताल के महाप्रबंधक की जिम्मेदारी निभा रहे मुसाफिरखाना निवासी भोलानाथ त्रिपाठी के लिए उस वक़्त मुश्किलें खड़ी हो गईं जब अस्पताल की ही एक दलित महिला सफाईकर्मी ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि महाप्रबंधक भोला नाथ त्रिपाठी ने अपने सहयोगियों अवधेश तिवारी, राजेश बहादुर सिंह, रिजवान, जगदीश यादव व राजकरन ने घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट व तोड़फोड़ की।

राजधानी में फिर बदला मौसम का मिजाज, कभी प्रदूषण कभी बारिश…

साथ ही जातिसूचक अपशब्द भी कहे। महिला ने मुंशीगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए यस सी यस टी  तथा  महिला से छेड़छाड़  समेत  11 संगीन आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर,आरोपों के घेरे में आए अस्पताल के महाप्रबंधक ने कहा कि, उन्हें बदनाम करने की कुछ लोग साजिश कर रहे हैं महिला उन्हीं की भाषा बोल रही है।

मुझपर लगाए जा रहे आरोप निराधार है। वहीं इस मामले पर क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूषकांत रॉय ने कहा कि, महिला के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी पाया जायेगा उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

LIVE TV