महिला सांसद का गजब ऐलान, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दिखाना होगा वोटर कार्ड!

शारीरिक संबध को हथियारनैरोबी। वैसे तो हर देश में चुनाव से पहले तरह-तरह के मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन कीनिया में एक महिला सांसद ने ऐसा अनोखा तरीका सुझाया जिसे सुन किसी को अपने कानों पर भरोसा नहीं हुआ। अब ऐसा होना तो लाजमी था। दरअसल मतदाता जागरूकता के लिए महिला सांसद ने शारीरिक संबध को हथियार बनाया है।

शारीरिक संबध को हथियार बनाया

ख़बरों के मुताबिक़ कीनिया की इस महिला सांसद ने सभी महिलाओं से इस बात की अपील की है कि बिना वोटर कार्ड वह अपने साथी के साथ संबध न बनाएं। यानी बिना वोटर कार्ड कोई भी मर्द महिला साथी संग संबंध नहीं बना पाएंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मोम्बासा के तटीय शहर की प्रतिनिधि ने कहा कि यह मतदाता जागरूकता के लिए “सबसे अच्छी रणनीति” है।

मबोको के मुताबिक इस रणनीति का प्रयोग करके लोगों को मतदाताओं के रूप में पंजीकृत किया जा सकता है।

बता दें कीनिया में अगस्त में राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने है, जिसके लिए वोटर रजिस्ट्रेशन 17 फरवरी तक होना है।

मबोको ने कहा कि सेक्स एक शक्तिशाली हथियार है और इसका इस्तेमाल पुरुषों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए करना चाहिए।

सेक्स बॉयकॉट केन्या में आम बात है। साल 2009 में भी महिला ऐक्टिविसट्स ने एक हफ्ते के लिए सेक्स स्ट्राइक किया था ताकि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के बीच का झगड़ा खत्म हो।

LIVE TV