शर्मनाक! बेखौफ बदमाशों ने किशोरी के साथ एक महीन तक किया गैंगरेप, अपहरण के बाद होटल…

REPORT – ARJUN VERSHNEY

हापुड़ –हैदराबाद और उन्नाव कांड से अभी देश उभर भी नहीं पाया था कि अलीगढ़ में एक बड़ी घटना सामने आ गई। यहां हापुड़ से अपहृत किशोरी को गाजियाबाद के दो युवक लग्जरी कार में एक माह तक घुमाते रहे। गाजियाबाद, आगरा व अलीगढ़ के अतरौली के होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार की देर रात को रिश्तेदार के घर जिले के कस्बा जवां ले आए।

जहां भी दुराचार किया। शक होने पर ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। इनकी जमकर पिटाई की गई। कार में भी तोड़फोड़ कर दी गई। 2 घंटे तक हंगामा रहा। इसमें शामिल 50 ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हापुड़ पुलिस किशोरी व दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। क्योंकि वहाँ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत है।

आरोपितों की हौंडा सिटी कार जवां क्षेत्र के गांव बहादुरपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के बाहर देर रात में खड़ी थी। इसे रात को ही कुछ ग्रामीणों ने देख लिया था। सुबह 9:00 बजे वहीं खड़ी मिली तो शक हुआ। झांककर देखा तो कार में दो युवक व एक किशोरी थी। किशोरी ने शोर मचा दिया। एक माह से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया। बताया कि तीसरा आरोपी भाग गया है। वह पास के ही गांव में खेड़ा खुर्द का है। ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़ दिया। दोनों युवकों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी ग्रामीणों ने युवकों को पीटा। तब कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया, एसडीएम कोल रंजीत सिंह पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवकों व किशोरी को पुलिस के सुपुर्द करने से मना कर दिया। खबर पाकर पहुंचे भाजपा के बरौली विधायक दलबीर सिंह ने लोगों को समझाया। खेड़ा खुर्द के प्रधान रविंद्र सिंह के सहयोग से किशोरी व दोनों युवकों को थाने भिजवाया गया।

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! सीज किया अवैध रूप से चल रहा अस्पताल

जानकारी के मुताविक पकड़े गए युवक राजा निवासी नंदग्राम, गाजियाबाद व राजू उर्फ अशोक निवासी ग्राम सारा थाना निवाड़ी गाजियाबाद है। इनके खिलाफ हापुड़ में अपहरण का मामला दर्ज है। किशोरी ने बताया कि वह हापुड़ में ही घर सब्जी लेने निकली थी जहां से इसे किडनैप कर लिया गया। और पिछले 30 दिनों कई जगह घुमाते रहे, हर रोज तीनों युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

LIVE TV