पेरिस से उड़ा विमान कहाँ गिरा, अभी तक नहीं पता

लापता विमानपेरिस| गुरुवार की सुबह गायब हुए एजिप्ट एयरलाइंस के लापता विमान को खोजने का काम अभी तक जारी है| अब तक इस विमान के मलबे को ढूंडा नहीं जा सका है| कई देशों के जहाज़ और विमान मिल कर इस लापता प्लेन के मलबे की तलाश में जुटे हुए हैं| अमेरिका ने भी मलबा ढूंढने के काम में मदद की पेशकश की है|

यह भी पढ़ेंइन 10 विमानों ने ‘टेकऑफ’ तो किया लेकिन कभी ‘लैंड’ नहीं हुए

लापता विमान की तलाश

व्हाट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने कहा कि लापता विमान की तलाश करने के लिए अमेरिकी नौसेना अपना विमान भेज रही है| वहीँ मिस्र के उड्डयन मंत्री शेरीफ़ फ़ाथी ने कहा है कि इस विमान हादसे के पीछे तकनीकी गड़बड़ी की जगह चरमपंथी साज़िश की संभावना ज़्यादा लग रही है|

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने भी कहा है कि इस विमान क्रैश के कारण की जांच में हर एक विकल्प पर विचार करना ज़रूरी है|

यह भी पढ़ें: पेरिस से उड़ा विमान क्रैश, 66 यात्री थे सवार

इस विमान में 56 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे| ये विमान पेरिस से काहिरा जा रहा था| एजिप्ट एयरलाइंस के अधिकारियों की मानें तो भूमध्यसागर के ऊपर से गायब होने के पहले विमान ने दो तीखे मोड़ लिए थे| जब यह विमान रडार से ग़ायब हुआ तो यह लगभग 37 हज़ार फ़ुट की ऊंचाई पर था|

उन्होंने कहा, ‘एयर बस ए320 विमान 90 डिग्री बाएं मुड़ा और फिर दाएं 360 डिग्री घूम गया’| उनके मुताबिक़ इसका मलबा क्रीट टापू के पास देखा गया है|

यात्रियों में मिस्त्र के 30, फ्रांस के 15, एक ब्रिटिश, दो इराक़ी नागरिकों के अलावा कनाडा, बेल्जियम, क़ुवैत, सऊदी अरब, अल्जीरिया, सूडान, चाड और पुर्तगाल के नागरिक हैं|

LIVE TV