यात्री ले रहा था हाइजैकर के साथ सेल्फी

एजेन्सी/  hijacker-1459262409अलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहा 81 यात्रियों से भरा इजिप्ट एयर का विमान मंगलवार को हाइजैक कर लिया गया। हाइजैकर सैफ एल्दिन मुस्तफा ने विमान को साइप्रस में उतरवाया। सात यात्रियों-क्रू मेंबर्स को बंधक बनाकर बाकी को छोड़ दिया। पूरे दिन दुनियाभर में दहशत रही। इसी दौरान एक यात्री सुसाइड बेल्ट पहने मुस्तफा के साथ सेल्फी ले रहा था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि इस यात्री की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। 

महिला कैदियों को रिहा करो

मुस्तफा ने मिस्र की जेल में बद कुछ महिला कैदियों को रिहा करने की मांग की थी। उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में सभी बंधक छुड़ा लिए गए और मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आतंकवादी घटना नहीं: साइप्रस विदेश मंत्रालय

साइप्रस विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इजिप्ट एयर के यात्री विमान को अगवा किए जाने की घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। अपहरणकर्ता ने अपनी पूर्व पत्नी से मिलने के लिए यह सब ड्रामा किया था। जो उसे छोड़कर साइप्रस चली गई। मिस्र के अलेक्जेंड्रिया से काहिरा के लिए उड़े इजिप्ट एयरवेज की बोइंग फ्लाइट नंबर एमएस181 का मंगलवार को अपहरण हो गया।

इजिप्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि विमान में 21 विदेशियों और 15 क्रू मेंबर समेत कुल 81 लोग सवार थे। सुसाइट बेल्ट होने का दावा करने वाले अपहरणकर्ता के निर्देश पर विमान को साइप्रस ले जाया गया बाद में ज्यादातर यात्रियों को रिहा कर दिया गया। मिस्र के नागरिक विमानन मंत्री शेरीफ फाते और मिस्र की एयरलाइन इजिप्ट एयर ने कहा कि विमान के ज्यादातर यात्रियों और चालकदल के सदस्यों को रिहा कर दिया गया है।

LIVE TV