मोटरसाइकिल से सवार दो युवकों ने महिला की छीनी चेन, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

REPORT-LALIT PANDIT

 नोएडा ।  बीती शाम ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति के पास एक महिला की सोने की चेन छीनकर दो अभियुक्त जोकि अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार थे भाग रहे थे तभी थाना बिसरख की टीम द्वारा दौड़ाकर दोनों अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त विक्रम उर्फ विक्की व प्रतीक  के पैर में गोली लगने से घ्याल हो गए। वही दोनों का अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। 

मोटरसाइकिल

 गोली लगने से घायल हुए ये दोनों ही शातिर किस्म के लूटेरे है। दरसल आज देर शाम बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति के पास पर अपाचे बाइक पर सवार  विक्रम उर्फ विक्की व प्रतीक दोनों अभियुक्तों ने एक महिला से सोने की चेन झपटी और फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने आनन फानन में अपनी टीमों को लगाया और कुछ ही दूरी पर दोनों अभियुक्तों को रोकने रुकने का इशारा किया लेकिन नहीं रुके साथ ही पुलिस पर फारिंग भी करने लगे पुलिस द्वारा  जबाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई जिससे ये दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इन दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ  दोनों का इलाज किया जा रहा है। 

 

 

 

 

 

LIVE TV