मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए ये निर्देश

रिपोर्ट- नीरज श्रीवास्तव

लखनऊ- नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जोन वार लोकमंगल दिवस का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज जोन 8 में लोग मंगल दिवस का आयोजन किया गया।

लोग अपनी समस्याएं लेकर आए और लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया व नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को स्कोर उसके निवारण के लिए आदेशित किया।

इस अवसर पर मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और हम तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान करने को आदेशित किया जाता है इसीलिए लोग मंगल दिवस का आयोजन अपने मेयर कार्यकाल में आरंभ किया है इन लोगों को अपनी समस्या लेकर नगर निगम के चक्कर न काटने पड़ें।

लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, 8 सूत्री मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

ज़ोन 8 में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें कर की 8 अभियंत्रण की 12 स्वास्थ्य विभाग की 10 मार्ग प्रकाश की 8 पशु विभाग की एक उद्यान की चार एवं अतिक्रमण की दो शिकायत दर्ज की गई जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।।

LIVE TV