मिस्र प्लेन का बधंक संकट खत्‍म, हाईजैक करने वाला गिरफ्तार

egypt-air-plane-airbus-320_landscape_1459235307एजेन्सी/एजिप्ट एयर ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्लेन हाईजैक के जरिए बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करवा लिया गया है। वहीं प्लेन हाईजैक करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्लेन हाईजैक करने के बाद विमान को लारनाका एयरपोर्ट पर उतारा गया था। मिस्र के एक हवाई जहाज को हाइजैक कर लिया गया था। इस विमान में अभी 81 लोग सवार थे।मिस्र के मीडिया के मुताबिक व्यक्ति ने जहाज अपनी पत्नी के लिए हाईजैक किया था। इजिप्ट की मीडिया के मुताबिक प्लेन को हाइजेक करने वाले की पहचान इब्राहिम सामहा के रूप में की गई है। इब्राहिम सामाहा खुद मिस्र का रहना वाला है। इब्राहिम की उम्र 27 व 28 के बीच में हैं। वह प्लेन की सीट नंबर 38 के पर बैठा हुआ था। 

मिस्र का विमान MS181 के अपहरणकर्ता इब्राहिम समाहा ने साइप्रस में राजनीतिक शरण की मांग की थी। वहीं साथ ही अपनी पूर्व पत्नी को भी देखने की मांग रखी है। वहीं साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनसतासियादिस ने विमान अपहरण के बारे में कहा कि विमान अपहरण का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहाज को हाइजैक करने वाला व्यकित आतंकवादी नहीं है। वो एक मूर्ख है। आतंकवादी पागल होते हैं वो बेवकूफ नहीं होते हैं। यह व्यक्ति बेवकूफ है।https://s4.reutersmedia.net/resources/r/?m=02&d=20160329&t=2&i=1128531714&w=976&fh=&fw=&ll=&pl=&sq=&r=LYNXNPEC2S0A9

साइप्रस ने आतंकियों को बातचीत करने का प्रस्ताव दिया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबरों के मुताबिक प्लेन को हाइजैक करने वाले आतंकी ने अपने शरीर पर विस्फोटक बांध रखा था।

https://s4.reutersmedia.net/resources/r/?m=02&d=20160329&t=2&i=1128530785&w=976&fh=&fw=&ll=&pl=&sq=&r=LYNXNPEC2S09S आतंकी ने जिस विमान का अपहरण किया है वो एयरबस 320 है। इजिप्ट एयरलाइंस ने अपना जहाज हाइजैक होने की अधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। इजिप्ट एयरलाइंस ने ट्वीट करके बताया है कि उनका जहाज MS181 हाइजैक हो गया।

https://s2.reutersmedia.net/resources/r/?m=02&d=20160329&t=2&i=1128531463&w=976&fh=&fw=&ll=&pl=&sq=&r=LYNXNPEC2S0A3

साइप्रस सरकार के मुताबिक इजिप्ट एयरप्लेन के पायलट उमर अल-गमाल ने अधिकारियों को बताया कि उन सभी को प्लेन में मौजूद एक यात्री ने धमकी दी जोकि विस्फोटक बेल्ट पहने हुआ था। उसने जबरदस्ती करने प्लेन को लारनाका में उतारने के लिए बाध्य किया।

इजिप्टएयर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि अभी भी आतंकियों से बातचीत जारी है। अभी तक के समझौते के तहत सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया है। जबकि क्रू मेंबर और विदेशी नागरिकों को बंधक बना कर रखा गया है। 

इजिप्टएयर ने ट्वीट के जरिए इमरजेंसी कॉल सेंटर नंबर और इंटरनेशनल नंबर की जानकारी दी है। इस पर लोग अपने घरवालों के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

LIVE TV