मिस्र की सेना ने मार गिराए 85 आतंकी

मिस्र की सेनाकाहिरा| मिस्र की सेना ने सिनाई प्रायद्वीप के अशांत क्षेत्र में चार दिन चले सुरक्षा अभियान में 85 आतंकवादियों को मार गिराया है| सेना के प्रवक्ता मोहम्मद समीर ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है|

समीर ने कहा , ‘मध्य एवं उत्तरी सिनाई के क्षेत्रों में  सशस्त्रबलों ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया| इस अभियान में 85 आतंकवादियों को मार गिराया गया है’|

मिस्र की सेना ने चलाया अभियान

उन्होंने कहा, ‘उत्तरी सिनाई के शेख जुवैद एवं राफाह शहरों में सेना ने छापेमारी की, जिसमें 19 झोपड़ियां और 57 घरों को जला दिया, आतंकवादियों को 73 ठिकानों को नष्ट कर दिया एवं 10 वाहनों में भी आग लगा दी।

गौर हो कि मिस्र में जुलाई 2013 में पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मोर्सी के तख्तापलट के बाद से सरकार विरोधी गतिविधियाँ और आतंकवादी हमले काफी तेज़ी से बढ़े हैं|

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस)से जुड़े एक आतंकवादी संगठन ने देश में अधिकतर आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है।

LIVE TV