बड़ी खबर: तंजानिया में भूकंप के झटके, 11 लोगों की मौत और कई घायल

भूकंपडोडोमा। अफ्रीकी देश तंजानिया में आज भूकम्प का तेज झटका आया है। अभी तक भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 11 आंकी गयी है और कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी है।

हादसे में राष्ट्रपति जॉन मागुफुली के कार्यालय के कई लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। लेकिन मरने वालों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। एक स्थानीय समाचार पत्र ने मरने वालों की संख्या दस बतायी है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण केंद्र ने बताया कि भूकम्प का केंद्र विक्टोरिया झील के पश्चिमी तट पर बसे बुकोबा से 43 किलोमीटर दूर सतह से दस किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों के मुताबिक़ देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आए भूकंप के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है।

ये भूकंप यूगांडा और रवांडा की सीमा के पास लेक विक्टोरिया के पास आया। भूकंप के कारण कई इमारतें गिर गई हैं, राहत कर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हैं। स्थानीय अस्पताल घायलों से भरे हुए बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया में आई तस्वीरों के मुताबिक़ 70,000 की आबादी वाले बुकोबा शहर में भारी नुक़सान हुआ है। अभी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है इसलिए घायलों और मरने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है।

LIVE TV