होवित्ज़र के विरोध में जिनपिंग ने चली परमाणु चाल, हिंद महासागर में छिड़ेगा युद्ध!

भारत चीन बॉर्डरनई दिल्ली| भारत के अमेरिका से होवित्जर तोपों का समझौत होते ही चीन का पारा चढ़ गया है| इन तोपों को अरुणाचल प्रदेश में भारत चीन बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा| इसके विरोध में चीन ने हिन्द महासागर में परमाणु पनडुब्बियां और एक युद्धपोत तैनात कर दिया है|

भारतीय नौसेना ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार के दिन हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों के मूवमेंट की जानकारी मिली है| नेवी इस मूवमेंट पर बारीक नजर रख रही है|

भारत चीन बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

‘नेवी डे’ पर नेवी चीफ सुनील लांबा ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। नेवी चीफ ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी परमाणु पनडुब्बियां की तैनाती की गई थीं और ये कराची में रुकी थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना इस गतिविधि पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

इससे पहले, गुरुवार को  भारत और अम‍ेरिका के बीच 30 साल बाद एक महत्वपूर्ण रक्षा सौदा हुआ था| इसके तहत भारत को 5000 करोड़ रुपए देकर अमेरिका से 145 एम-777 हल्की होवित्जर तोपें खरीदनी हैं|

होवित्जर तोपें अरुणाचल प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों और चीन की सीमा से लगे लद्दाख के क्षेत्र में तैनात की जाएंगी। इससे भारत की सैन्य क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। सौदे पर यहां शुरू हुई भारत-अमेरिका सहयोग समूह (एमसीजी) की दो दिवसीय बैठक में हस्ताक्षर किया गया था।

 

LIVE TV